Devraj Patel: छत्तीसगढ़ के जाने-माने यूट्यूबर और कॉमेडी के बादशाह देवराज पटेल का सोमवार के दिन एक सड़क हादसे के दौरान निधन हो गया 'दिल से बुरा लगता है' कि अपनी टैगलाइन से मशहूर हुए देवराज अपनी बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे कि अचानक एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें पिछे से टक्कर मार दी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने भी उनकी मौत पर दुख व्यक्त किया है!
By : Ritik Goswami
![]() |
| देवराज पटेल ( Image credit : TheLallantop ) |
तेज रफ्तार की भेंट चढा देवराज
सूत्रों की माने तो बताया जा रहा है कि देवराज पटेल छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तेलीबांधा के लाभांडी इलाके के पास अपनी बाइक पर सवार होकर किसी काम से जा रहे थे। तभी उनके पीछे तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें ठोकर मार दी जिससे कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई देवराज की मौत की खबर ने प्रदेस में उनके चाहने वालों को शोक में डूबा दिया है!
सीएम भुपेश बघेल ने जताया दुख
देवराज की मौत की खबर जैसे ही उनके चाहने वालों को पता लगी तो वह सब एक शोक में डूब गए और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उनकी एक वीडियो को ट्विटर पर शेयर करते हुए शोक जताया है और वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि 'दिल से बुरा लगता है' कि अपनी टैगलाइन से हजारों लोगों के दिलो में अपनी जगह बनाने वाले 'सबको हंसाने वाले देवराज आज हम सब को छोड़ कर चले गए इसके साथ ही भूपेश बघेल ने उनके परिवार वालों और उनके चाहने वाले लोगों को दुख सहने की शक्ति देने की भगवान शिव से प्रार्थना की है!
सीएम भूपेश के साथ कॉमेडी करते आए थे नजर
सोशल मीडिया पर अपनी कॉमेडी की वीडियो से सबको हंसाने वाले देवराज अपने टैगलाइन "दिल से बुरा लगता है" मीम बनाकर हमेशा से चर्चा में रहते थे उनके द्वारा बनाई गई कॉमेडी वीडियो में एक बार छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भी देखा गया था जिसमें कि देवराज ने सीएम के निवास पर जाकर उनसे मुलाकात की थी और उसी दौरान एक वीडियो भी बनाया था जो कि काफी चर्चा में रही थी इस वीडियो में देवराज ने सीएम भूपेश बघेल को अपनी वीडियो में दिखाते हुए कहा था कि छत्तीसगढ़ में केवल दो ही लोग चर्चित है "एक में और दूसरा मोर काका" इस वीडियो के दौरान देवराज ने भूपेश बघेल से बोला था कि "काका एक बात बोलूं क्या टीवी से ज्यादा लाइव मैदान में स्मार्ट दिखथस काका"
इसे पढ़ें : Crorepati Tips: चुपके से ये ट्रिक अपनाकर लोग बन जाते हैं करोड़पति! आम जनता कई बार इस पर नहीं देती ध्यान
.jpeg)
0 टिप्पणियाँ