भूल भुलैया 2 जैसी फिल्मों से फैंस के दिलों में जगह बनाने वाले कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की जोड़ी फिर से सिनेमाघरों में एक साथ नजर आने वाली है फैन्स को जिस फिल्म का कई दिनों से इंतजार था वह आज से सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है इस फिल्म को लेकर फैंस के दिल मे बहुत एक्साइटमेंट जगी हुई थी आज हम इस फिल्म के कुछ मुख्य पहलुओं पर नजर डालते हैं साथ ही फिल्म की कुछ कमियों पर भी बात करेंगे!
फिल्म के कुछ मुख्य किरदार
यह फिल्म एक सत्यप्रेम कथा पर आधारित है जिसमें की सत्तू उर्फ (कार्तिक आर्यन) जो की शादी करने के लिए बेताब होता है सत्तू हमेशा अपने घर के कामों में ही लगा रहता है और इसके अलावा वह कुछ नहीं करता और उसे अपने घर में रोज खाना बनाना बर्तन धोना और झाड़ू पोछा करना पड़ता है वह अपने जीवन में एक अच्छा वकील बनना चाहता है लेकिन दिन रात मेहनत करने के बाद भी व एग्जाम पास नहीं कर पाता है और घर पर पूरा दिन खाली बैठा रहता है सत्यप्रेम के पिता नारायण ( गजराज राव ) भी एक बेरोजगार आदमी होते हैं जो कि अपने जीवन में 3 बिजनेस शुरू करते हैं लेकिन उनमें से कोई भी नहीं चलता और सारे के सारे ठप हो जाते हैं ऐसे में सत्तू की मां दिवाली (सुपरिया पाठक) और बहन सेजल (शिखा तलसानिया) जो कि बच्चों को डांस क्लास देकर अपने घर का खर्च चलाती है!
सत्तू का होता है शादी करने का सपना
सत्तू का सपना होता है कि वह जल्द से जल्द शादी कर करके अपना घर बसा ले उसके दोस्त और पड़ोसियों की एक-एक करके सब की शादी हो जाती है ऐसा देखकर सत्तू बहुत परेशान होता है और वह अपने यार दोस्तों से जलन मानने लगता है लेकिन सत्तू के पापा उसके बहुत अच्छे मित्र भी होते हैं जो कि हर कदम पर उसक साथ देते हैं सत्तू को कथा (कियारा आडवाणी) नाम की एक लड़की पर क्रश होता है कथा जो कि उसे 1 साल पहले किसी गरबा नाइट में मिली थी और उसे पहली ही नजर में वह पसंद आ गई थी फिर एक दिन सत्य प्रेम और कथा की शादी हो जाती है लेकिन शादी के कुछ दिन बाद ही दोनों में लड़ाई झगड़े होना शुरू हो जाते हैं कथा अपने दिल में एक ऐसा राज छुपाए बैठी है जिसे सुनकर उससे जुड़ा हर इंसान के जीवन पर गहरा असर पड़ता है जब सत्य प्रेम को इस सीक्रेट के बारे में पता चलता है तो वह उसकी मदद करने का फैसला करता है वह कथा से कहता है कि उसे अपनी स्टोरी का हीरो खुद ही बनना पड़ेगा और वह उसे एक सपोर्टिंग एक्टर की तरह उसका साथ देगा!
'सत्यप्रेम की कथा' फिल्म परफॉर्मेंस
परफॉर्मेंस की बात करें तो फिल्म के अंदर सत्य प्रेम के रोल में नजर आ रहे कार्तिक आर्यन ने अपने किरदार को बखूबी निभाया है सत्तू एक मजेदार किरदार है जो कि फन लविंग के साथ-साथ बहुत ही केयरिंग और सपोर्टिंग होता है सत्तू मौज मस्ती भी करता है और हमेशा सच के साथ खड़ा रहता है और वह कभी भी सच बोलने से नहीं डरता और जब बात उसकी प्रेमिका कथा की आती है तो वह अपने परिवार के साथ साथ समाज के साथ भी लड़ने के लिए तैयार हो जाता है फिल्म के अंदर जब कार्तिक आर्यन के डायलॉग डिलीवरी होती है तो उसे सुनकर आपको अक्षय कुमार की याद आने लगेगी सत्तू की प्रेमिका कथा अपने जीवन में कई कठिनाइयों का सामना कर रही होती लेकिन सत्तू कथा की जिंदगी में प्यार और अपनापन लेकर आता है कियारा आडवाणी के द्वारा निभाए गए कथा के रोल में एक सिन के अंदर उन्होंने बहुत ही शानदार काम किया है जिसमें कि उनकी आंख से गिरने वाला एक-एक आंसू कथा के दर्द को बयां करता है!
इसे पढ़ें : Uniform Civil Code: यूनिफॉर्म सिविल कोड के ड्राफ्ट को दिया जा रहा है अंतिम रुप, जल्द उत्तराखंड में होगा लागू
.jpeg)
0 टिप्पणियाँ