Uniform Civil Code :  उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा अपने चुनावी रैली में एक भाषण दिया गया था जिसमें कि उन्होंने कहा था कि यदि उत्तराखंड में भाजपा की सरकार आती है तो यहां समान नागरिक संहिता लागू की जाएगी सत्ता में आने के बाद पुष्कर सिंह धामी ने अपने इस बयान की ओर कदम बढ़ाते हुए समान नागरिक संहिता का प्रारूप तैयार करके उन्होंने जस्टिस रंजन प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में पांच सदस्यों की विशेषज्ञ समिति का गठन किया था!

By: Ritik Goswami 
Uniform Civil Code: यूनिफॉर्म सिविल कोड के ड्राफ्ट को दिया जा रहा है अंतिम रुप, जल्द उत्तराखंड में होगा लागू
पुष्कर सिंह धामी ( Image Source : India Today)

देहरादून राज्य ब्यूरो : समान नागरिक संहिता बहुत जल्द संपूर्ण भारत में लागू होने वाली है जिसके लिए पहल उत्तराखंड के द्वारा की जा रही है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा भोपाल में दिए गए भाषण से यह बात तो स्पष्ट है कि बहुत जल्द उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का ड्राफ्ट तैयार करने के लिए चयनित समिति इसे अंतिम रूप देने के लिए जुटी हुई है!

5 सदस्यीय विशेषज्ञ समिति कर रही ड्राफ्ट तैयार

पुष्कर सिंह धामी के द्वारा यह कहा जा रहा है कि जैसे फाइनल ड्राफ्ट उनके पास आ जाएगा सरकार समान नागरिक संहिता (यूसीसी) राज्य में लागू कर देगी पुष्कर सिंह धामी के द्वारा कही जा रही बातों से यह स्पष्ट होता है कि समान नागरिक संहिता (यूसीसी) मे केंद्र की मंजूरी भी सम्मिलित है भाजपा के द्वारा समान नागरिक संहिता का विषय सदैव उनके वादों में सबसे ऊपर रहा है वर्ष 2022 में हुए विधानसभा के चुनाव में भाजपा सरकार ने अपने दृष्टि पत्र में इस बात को सबसे ऊपर रखा था कि वह बहुत जल्द ही समान नागरिक संहिता कानून को लागू करेंगे!

ड्राफ्ट को नही दिया अभी तक अंतिम रूप

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा कहा जा रहा है कि सभी वर्गों और समुदाय के लोगों ने अपने विचारों को 5 सदस्य की गठित समिति के आगे रखते हुए खुले मन से अपने सुझाव दिए है प्रदेश सरकार के द्वारा समिति का कार्यकाल दो बार बढाया का जा चुका है अभी समिति के कार्यकाल को सितंबर तक के लिए बढ़ा दिया गया है समिति को अभी तक ढाई लाख से अधिक सुझाव प्राप्त हुए हैं और वह ड्राफ्ट को अंतिम रूप देने में जुटी हुई है अब विधि आयोग (लॉ कमीशन ) पूरे देश में समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए जनता से विचार-विमर्श कर रही है और बहुत जल्द इस बात का निर्णय भी आ सकता है!

देश की नजरें उत्तराखंड पर टिकी हुई

प्रधानमंत्री के द्वारा अपने भाषण में यह बात कही जा चुकी है कि समान नागरिक संहिता को लागू करने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दे दिए हैं और गृहमंत्री राजनाथ सिंह पुष्कर सिंह धामी के द्वारा उठाए गए इस कदम की सराहना कर चुके हैं इस बात से जाहिर होता है कि अब पूरे देश की नजर उत्तराखंड पर टिकी हुई है लोगों के द्वारा समझा जा रहा है कि उत्तराखंड में लागू होने जा रहे समान नागरिक संहिता में समान नागरिक से जुड़े विभिन्न पहलुओं को शामिल किया जाएगा और इसे मॉडल के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा इससे केंद्र के साथ ही अन्य राज्यों में भी इसे लागू करने की राह आसान हो जाएगी!

जल्द लागू होगा समान नागरिक संहिता कानून

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार जल्द से इसे पारित करने के कार्यों में जुट गई है बताया जा रहा है कि जैसे ही समिति की रिपोर्ट प्रदेश सरकार को मिल जाएगी उसके बाद में उसमें कुछ आवश्यक संशोधन करने के साथ विधानसभा से अपना विधेयक पारित करने के बाद सरकार समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को प्रदेश में लागू कर देगी स्वयं प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा एक ट्वीट के माध्यम से बताया गया है कि समिति का फाइनल ड्राफ्ट आते ही सरकार संपूर्ण राज्य में समान नागरिक संहिता लागू कर देगी!

इसे पढे : Devraj Patel: 'दिल से बुरा लगता है' टैगलाइन से मशहूर हुए कॉमेडियन देवराज पटेल की मौत, तेज रफ्तार ट्रक ने ली सबको हंसाने वाले की जान