Happy Birthday Lionel Messi : लियोनेल मेसी आज अपना 36 वा जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे है मेसी का कैरियर अभी तक बहुत उपलब्धियों से भरा हुआ रहा है अर्जेंटीना के कप्तान और स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने अभी तक के अपने करियर में ऐसा मुकाम हासिल कर लिया है जिसकी चाहत हर खिलाड़ी को होती है मेसी ने अपनी शानदार कप्तानी को दिखाते हुए पिछले साल अर्जेंटीना को फीफा वर्ल्ड कप का खिताब जिताने में मदद की थी!
By : Ritik Goswami
![]() |
| लियोनेल मेसी ( Image Credit : Goal.com ) |
लियोनेल मेसी आज अपना 36 वा जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे है मेसी का कैरियर अभी तक बहुत उपलब्धियों से भरा हुआ रहा है अर्जेंटीना के कप्तान और स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने अभी तक के अपने करियर में ऐसा मुकाम हासिल कर लिया है जिसकी चाहत हर खिलाड़ी को होती है मेसी ने अपने अभी तक के करियर में 800 से ज्यादा गोल, और 7 बार बैलून डी ओर अवार्ड, ओर छह यूरोपीयन गोल्डन शू अवॉर्ड समेत कई बड़े अवार्ड अपने नाम किए हैं!
बचपन में बीमारी से ग्रस्थ थे मेसी
मेसी बचपन से ही बड़े होकर एक फुटबॉलर बनना चाहते थे लेकिन मेसी के लिए फुटबॉलर बनने का सफर इतना आसान नहीं था दुनिया भर में अपनी शानदार जादूगरी से राज करने वाले मेसी जब महज 11 वर्ष के थे तब उन्हें एक हार्मोन डेफिशियेंसी की बीमारी ने अपनी गिरफ्त में ले लिया था इस बीमारी के कारण बच्चे का मानसिक विकास और शारीरिक विकास रुक जाता है इस बीमारी के चलते मेसी को महज 12 साल की उम्र में रोज इंजेक्शन लगवाने के लिए डॉक्टर के पास जाना पड़ता था
13 साल की उम्र में थामा बर्सिलोना का हाथ
मेसी जब स्पेन आए तब वह महज 13 साल के थे और उन्होंने यहां आकर फुटबॉल क्लब बर्सिलोना का हाथ थाम लिया था मेसी ने बर्सिलोना के कॉन्ट्रैक्ट के लिए एक नैपकिन पर साइन किया था दरअसल साल 2000 में बर्सिलोना ऐसे खिलाड़ियों को खोज रहे थे जो कि प्रतिभाशाली हो जिसके चलते उन्होंने 'टैलेंट हंड' नाम का प्रोग्राम शुरू किया था जब मैसी के पिता को बर्सिलोना के इस प्रोग्राम की जानकारी मिली तो उन्होंने इवेंट के ऑर्गेनाइजर से संपर्क किया जिसमें कि इवेंट ऑर्गेनाइजर ने मेसी के सामने यह शर्त रखी थी कि जब वह अपने पूरे परिवार के साथ स्पेन में आकर रहने लगेंगे तब ही उन्हें इस इवेंट में शामिल होने का मौका दिया जाएगा!
मेसी ने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा
बर्सिलोना क्लब के साथ जुड़ने के बाद मेसी ने कभी भी अपने जीवन में पीछे मुड़कर नहीं देखा मेसी का प्रदर्शन दिन-ब-दिन बढ़ता गया और वह लगातार आगे बढ़ने का प्रयास करते रहे जिसके चलते मेसी ने क्लब के लिए 10 ला लिंगा और चार युईएफए चैंपियंस के खिताब अपने नाम किए और इसके साथ ही मेसी ने बर्सिलोना क्लब को 8 बार स्पेनिश सुपर कप का भी खिताब जीताया था मेसी के खेलने के दौरान बर्सिलोना क्लब को 7 बार कोपा डेल रे खिताब जीतने में भी मदद मिली!
.jpeg)
0 टिप्पणियाँ