Leo First Look : थलपति विजय के 49वे जन्मदिन के मौके पर फिल्म के मेकर्स ने उनकी आने वाली फिल्म लियो का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया जैसे ही उनके चाहने वाले फैंस ने यह पोस्टर देखा तो उनकी एक्साइटमेंट बहुत ज्यादा बढ़ गई उन्होंने उनकी आने वाली फिल्म को लेकर शेयर की गई पोस्ट पर कमेंट करना शुरू कर दिया फिल्म के मेकरस की माने तो यह फिल्म दीवाली के मौके पर रिलीज होगी!
49 के हुए थलपति विजय
साउथ के सुपरस्टार थलपति विजय की आने वाली फिल्म का फर्स्ट पोस्टर सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है थलपति विजय की सोशल मीडिया पर बहुत अच्छी फ्रेंड फॉलोइंग है जिसके चलते पोस्टर पर कुछ ही सेकंड में लाखों में कमेंट और लाइक आने लगे अभिनेता ने आज 22 जून को अपना 49 वा जन्मदिन मनाया है इस खुशी के मौके पर विजय ने अपनी आने वाले फिल्म लियो का फर्स्ट पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्टर को देख उनके फैंस बहुत ज्यादा एक्साइटेड हो गए जिसके चलते कुछ ही सेकंड में उनकी इस पोस्ट पर कमेंट की बारिश होने लगी!
अभिनेता ने शेयर की पोस्ट
अभिनेता ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी आने वाली फिल्म लियो का शानदार फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया है जिसमें की विजय ने अपने हाथ में हथोड़ा पकड़ रखा है और वह खून से सने हुए दिखाई दे रहे है उन्होंने अपने हाथ में जिस हथौड़े को पकड़ रखा है उससे खून का फव्वारा निकलता हुआ दिखाई दे रहा है पोस्टर में विजय को हाथ में हथोड़ा लेकर एक जंगल में खड़ा हुआ दिखाया जा रहा है और उनके ठीक पीछे एक भयानक भेड़िया भी दिखाया गया है!
फैन्स हुए एक्साइटिड
अभिनेता विजय के द्वारा शेयर की गई पोस्ट को देखकर उनके फैंस बहुत ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं जिससे उनकी पोस्ट के कमेंट सेक्शन में देखा जा सकता है उनके एक फैन ने उनकी पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा "जस्ट प्योर इंटेस किलर लुक" एक अन्य फैंस ने लिखा "यह तो एक हेल की सवारी होने वाली है" एक अन्य ने कमेंट में लिखा है ये तो "रोंगटे खड़े कर देने वाली है" एक अन्य ने कमेंट में लिखा है "यह तो बहुत अजीब है दहाड़ता हुआ दिखाई दे रहा है" एक अन्य फैन ने टिप्पणी करते हुए लिखा "एक और ब्लॉकबस्टर लोड हो रहा है" बस कुछ दिन का इंतजार करो!
दिवाली पर रिलीज होगी फिल्म
लोकेश कनगराज के निर्देशन में बन रही फिल्म लियो के लिए उन्होंने एक बेहतरीन कास्ट को चुना है जिसमें कि उन्होंने विजय तृसा' संजय' प्रिया आनंद 'सैंडी 'गौतम वासुदेव मैनन' मंसूर अली खान' मैसस्किन' मैथ्यू थॉमस' के अलावा अर्जुन सरजा 'भी शामिल है और इसके साथ ही साउथ के जाने माने अभिनेता और निर्माता डेंजिल स्मिथ जो कि फिल्म निर्माता क्रिस्टोफर नोलन के द्वारा बनाई गई टेनेट और दिल्ली क्राइम जैसी फिल्मों में अपने काम के लिए जाने जाते हैं जो कि इस फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं फिल्म निर्माता और की माने तो फिल्म दिवाली पर रिलीज होने वाली है!
.jpeg)
0 टिप्पणियाँ