Rahul Gandhi Birthday : कांग्रेस नेता राहुल गांधी को आज उनके जन्मदिन के मौके पर पूरे देश से बधाइयां मिल रही हैं साथ ही कांग्रेस के अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे ने ट्विटर पर बधाई देते हुए राहुल गांधी के द्वारा किए गए कार्य को एक साहसी नेता के रूप में बताया
![]() |
| कांग्रेस नेता राहुल गांधी ( Image Source : Hindustan) |
Rahul Gandhi Birthday: कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने जीवन का यह 53 वा जन्म दिवस मना रहे हैं इस खुशी के मौके पर उनकी पार्टी के तमाम नेताओं वह अध्यक्षों की तरफ से उन्हें बधाई के संदेश मिल रहे हैं कांग्रेस के अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे ने ट्विटर पर राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दी और साथ ही उनके द्वारा किए गए कार्यों को एक साहसी नेता व सराहनीय नेता के रूप में बताया और वह सदैव सच बोलते रहे खरके के अलावा भी राहुल को उनकी पार्टी के अन्य सदस्यों द्वारा ट्विटर हैंडल पर बधाई दी गई जिसमें उनकी पार्टी के द्वारा राहुल गांधी को एक निडर और साहसी नेता बताया गया
खरगे ने बताया राहुल को निडर
कांग्रेस के अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे ने राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई देते हुए ट्विटर पर लिखा "राहुल गांधी जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई आपके द्वारा किए गए संवैधानिक कार्य व आपके अटूट समर्थ और विपरीत परिस्थितियों में भी लेटर रूप से खड़ा रहना बहुत ही सराहनीय है और आप सदैव अपने इस छवि को बरकरार रखकर सदैव सच के मार्ग पर चलते रहे और देश के लाखों भारतीयों की आवाज बनते रहे"
कांग्रेस के नेताओं ने किया ट्वीट
कांग्रेस पार्टी के अधिकारिक टि्वटर हैंडल से भी उनके पार्टी के नेताओं के द्वारा उन्हें जन्मदिन की बधाई दी गई जिसमें उनकी पार्टी के नेताओं ने उनकी तारीफ करते हुए लिखा के उनके जैसा नेता देश में जो कि प्यार और नफरत को छोड़कर देश के सभी भारतीयों को एक साथ जोड़ने की बात रखता है और साथ ही देश को आगे बढ़ाने की राह दिखाता है और तमाम मतभेदों को भी अपने गले लगा कर चलता है और सब को एकजुट रखने की बात करता है हमारी ऐसी 'मोहब्बत दुकान को' जन्मदिन की बधाई
कांग्रेस के मुख्य अध्यक्ष के अलावा भी उनकी पार्टी के तमाम नेताओं के द्वारा अपने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष को जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी और साथ ही उनकी पार्टी के नेताओं के द्वारा राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की कुछ वीडियो और क्लिप ट्विटर पर शेयर की गई और उन्हें जनता की आवाज के रूप में बताया
.jpeg)
0 टिप्पणियाँ