दिल्ली के भजनपुरा में अवैध मंदिर और मजार पर बुलडोजर चलने के बाद पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है पुलिस इलाके में नजर गड़ाए हुए हैं और पुलिस के द्वारा लोगों से यह अपील की जा रही है कि वह शांति बनाए रखें और किसी भी अराजक तत्व के द्वारा कोई भी अप्रिय घटना ना हो इसके लिए पूरे इलाके पर ड्रोन से नजर रखी जा रही है!
![]() |
| भजनपुरा में अवैध मंदिर और मजार पर चला बुलडोजर |
दिल्ली के मंडावली क्षेत्र में अवैध मंदिर को तोड़ने के बाद अब उत्तर पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा क्षेत्र में एक अवैध मंदिर और मजार को सुबह-सुबह तोड़ दिया गया है जिस पर दिल्ली सरकार का (पीडब्ल्यूडी) का बुलडोजर चल गया है वजीराबाद के पास स्थित भजनपुरा चौक पर रविवार की सुबह करीब 6:00 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच अवैध मजार और हनुमान मंदिर हटा दिया गया है दिल्ली सरकार के निर्देश पर सबसे पहले पीडब्ल्यूडी की टीम ने अवैध मजार को हटाया फिर इसके बाद हनुमान मंदिर को हटाने का काम शुरू कर दिया इस दौरान पूरे इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल और अन्य सुरक्षा बल तैनात रहे बता दे कि मंदिर को तोड़ने से पहले पुलिस कर्मियों ने मंदिर के सामने हाथ जोड़ कर प्रार्थना भी की थी!
पुलिस कर रही इलाके में पैदल मार्च
पुलिस पूरे इलाके में पैदल मार्च करके नजर जमाए हुए हैं इस दौरान पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों से यह अपील की जा रही है कि वे शांति बनाए रखें वही पलिस भी किसी अराजक तत्वों के द्वारा कोई भी अप्रिय घटना होने से निपटने के लिए पूरे इलाके पर ड्रोन से नजर जमाए हुए हैं भजनपुरा के अलावा कई और इलाके ऐसे चिन्हित किए गए हैं जहां पर मंदिर और मजार बीच रोड पर स्थित है बताया जा रहा है कि पीडब्ल्यूडी की टीम बहुत जल्द इस पर भी एक्शन ले सकती हैं!
बता दें कि पीडब्ल्यूडी की टीम के द्वारा भजनपुरा के अंदर डबल डेकर फ्लाईओवर बनाया जा रहा है जिसमें कि ऊपर मेट्रो से सफर कर सकेंगे और वही नीचे गाड़ियों के आवाजाही के लिए सड़क बनाई जा रही है वही भजनपुरा चौक पर स्थित इस अवैध मजार के द्वारा यहां हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती थी वहीं इसके नजदीक मैं हनुमान मंदिर भी स्थित है प्रशासन के द्वारा मंदिर को हटाने की भी तैयारी की जा रही है जिसका विरोध वहां के स्थानीय लोग कर रहे हैं!
'मजार' बनी हुई थी जाम का कारण
जिस अवैध मजार को पीडब्ल्यूडी की टीम के द्वारा हटाया गया है वह करीब 3 दशक से भी ज्यादा पुरानी बताई जा रही है प्रशासन के द्वारा इससे पहले भी इसे हटाने के नोटिस जारी किए गए थे वजीराबाद के रोड पर अवैध अतिक्रमण को हटाने के चलते बीच सड़क पर आई यह मजार लगातार जाम का कारण बनी हुई थी जिसे हटाने के लिए स्थानीय लोगों के द्वारा बहुत समय से अपील की जा रही थी रविवार की सुबह करीब 6:00 बजे बुलडोजर की मदद से इस मजार को हटा दिया गया है!
दिल्ली के डीसीपी नॉर्थ ईस्ट जॉय एन टिक्री ने ट्वीट करते हुए बताया कि भजनपुरा चौक पर अवैध मंदिर और मजार को तोड़ने का अभियान शांति पूर्वक चल रहा है दिल्ली की धार्मिक समिति के द्वारा सहारनपुर राजमार्ग को और चौड़ा करने के लिए एक हनुमान मंदिर और मजार को चिन्हित किया गया था जिसे पुलिस और सुरक्षा बल की तैनाती में दोनों संरचना को शांतिपूर्वक हटा दिया गया है!
इसे पढ़ें : दिल्ली मेट्रो में शराब की कितनी बोतल ले जाने की इजाजत? यात्री के सवाल पर DMRC ने दिया ये जवाब

0 टिप्पणियाँ