Delhi Metro : ट्विटर पर पॉलीमैथ नाम के एक व्यक्ति ने ट्वीट करते DMRC से सवाल किया है कि क्या एक आम इंसान दिल्ली मेट्रो के अंदर शराब लेकर जा सकता है जिस पर डीएमआरसी ने जवाब देते हुए कहा है कि हां अब यात्री मेट्रो के अंदर शराब लेकर जा सकते हैं और वह सफर का आनंद ले सकते है!
By : Ritik Goswami
![]() |
| दिल्ली मेट्रो ( Image credit: Times Now) |
आप सभी के मन में एक सवाल तो जरूर रहता है कि क्या मेट्रो के अंदर शराब लेकर जा सकते हैं या नहीं और अगर लेकर जा सकते हैं तो कितनी बोतल लेकर सफर कर सकते हैं ऐसे ही कुछ सवालों का जवाब देते हुए डीएमआरसी ने कहा है कि हां अब मेट्रो के अंदर भी शराब लेकर सफर कर सकते हैं बहुत से लोगों को इस बात की संशय थी कि क्या आप मेट्रो के अंदर शराब लेकर जा सकते हैं या नहीं!
सोशल मीडिया पर एक यूजर ने ट्वीट करते हुए डीएमआरसी से सवाल किया था कि क्या अब मेट्रो के अंदर शराब लेकर सफर कर सकते हैं या नहीं जिसका जवाब देते हुए डीएमआरसी ने कहा कि हां अब मेट्रो के अंदर शराब की बोतल लेकर सफर कर सकते हैं जिसमें कि आप सिर्फ शिल्ड बोतल ही लेकर मेट्रो में सफर कर सकते हैं यूजर ने डीएमआरसी से यह भी पूछा था कि कितनी शील्ड बोतल लेकर मेट्रो में सफर कर सकते हैं जिस पर डीएमआरसी ने जवाब देते हुए यूजर से कहा कि वह सिर्फ दो शील्ड पैक बोतल लेकर ही मेट्रो में सफर कर सकते है इसके साथ ही डीएमआरसी ने ट्वीट कर यह भी बताया कि केवल एयरपोर्ट लाइन पर ही यात्री शराब की बोतल लेकर मेट्रो में सफर कर सकते हैं!
डीएमआरसी के द्वारा ट्वीट कर दी गई जानकारी पर कुछ यूजर ने रिप्लाई करते हुए कहा कि उन्हें चेकिंग के दौरान सीआरपीएफ के कमांडेंट के द्वारा शराब की बोतल ले जाने की अनुमति नहीं दी गई है जिसकी कई व्यक्तियों ने कंप्लेंट की है सभी मेट्रो स्टेशनों पर सीआरपीएफ के कमांडर तैनात रहते हैं जो की चेकिंग भी करते हैं और वह कोई भी आपत्तिजनक चीज किसी यात्री के पास मिलती है तो वह उसे वही जमा कर लेते हैं या तो फिर उस चीज को लेकर मेट्रो में सफर करने की इजाजत नहीं दी जाती है!
डीएमआरसी की तरफ से जवाब आने के बाद लोग इस बात की मांग उठा रहे हैं कि सीआरपीएफ के कमांडेंट को भी इस दिशा में निर्देश दिए जाने चाहिए एन उप्रती नाम के एक यूजर ने भी रिप्लाई करते हुए कहा कि जब वह एक बार मेट्रो में शराब की बोतल लेकर जा रहे थे तो उन्हें सीआरपीएफ के कमांडेंट के द्वारा रोक दिया गया था उन्होंने कहा कि डीएमआरसी कि और से यह नोटिस सीआरपीएफ स्टाफ और जनता को शेयर किए जाए!
एक और यूजर ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की जिनका नाम प्रदीप है प्रदीप ने रिप्लाई करते हुए कहा कि एल्कोहलिक ड्रिंक लेकर मेट्रो में जाने पर सीआरपीएफ के स्टाफ के द्वारा रोक दिया जाता है हालांकि मेरा मानना है कि मेट्रो में शराब लेकर जाना गलत बात है क्योंकि मेट्रो के अंदर उड़ानों की तरह सामान रखने की जगह तक नहीं होती है और यह सुनिश्चित करना भी मुश्किल है कि ऐसी चीजें लेकर सफर करने वाला व्यक्ति कोई अनुचित हरकत नहीं करेगा इसके अलावा कांच की बोतल लेकर सफर करना भी बहुत रिस्की हो सकता है!
इसे पढ़ें : Satyaprem Ki Katha Review: कथा सत्यप्रेम की, भरोसा न्यू मिलेनियल्स का और संदेश ऐसा जो दिल को छू जाए
.jpeg)
0 टिप्पणियाँ