Emergency Movie Teaser: कंगना रनौत की बहुचर्चित फिल्म इमरजेंसी का टिजर सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है और गौरतलब है कि यह फिल्म 24 नवंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है

By : Ritik Goswami

कंगना रनौत अपकमिंग फिल्म 'इमरजेंसी' ( Image Credit : Lokmat.com)


Emergency Movie Teaser: कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म इमरजेंसी का टीजर जारी कर दिया गया है गौरतलब है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में 24 नवंबर 2023 को दस्तक देने वाली है फिल्म के रिलीज होने से पहले इसका दूसरा टीचर भी जारी कर दिया गया है फिल्म में कंगना रनौत इंदिरा गांधी का रोल निभाती नजर आ रही है इसके साथ ही वह इस फिल्म को डायरेक्ट भी कर रही है फिल्म इमरजेंसी में कई दिग्गज अभिनेताओं को शामिल किया गया है जिसमें की 'अनुपम खेर' श्रेयस तलपडे' और 'महिमा चौधरी' को मुख्य किरदार में दिखाया गया है!


Emergency Movie Teaser: टीजर में कंगना रनौत की आवाज



कंगना रनौत की इमरजेंसी का टीजर सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें की 12 मिनट के टीजर में शुरुआत में 25 जून 1975 लिख दिखाई दे रहा है इसी दिन संपूर्ण भारत में इमरजेंसी लगाई गई थी जिसके चलते लोग सड़कों पर उतर आए थे और पुलिस उन पर लाठियां बरसा रही थी वह गोलियां चला रही थी इसके बाद में कई अखबारों की वीडियो क्लिप दिखाई जा रही है जिसमें साफ लिखा दिखाई दे रहा है कि देश में इमरजेंसी लगाई लग गई है और विपक्ष के सभी नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है व थाने भेज दिया है वही टीवी के सभी ब्रॉडकास्ट को रद्द कर दिया है टिजर के समाप्त होने पर कंगना रनौत इंदिरा गांधी की भूमिका में कहती हैं कि 'इंदिरा इज इंडिया' 'इंडिया इज इंदिरा'!


Emergency Movie Teaser: जयप्रकाश नारायण के रोल में अनुपम खेर


'द कश्मीर फाइल' जैसी फिल्मों में काम कर चुके दिग्गज अभिनेता 'अनुपम खेर' इस फिल्म में जयप्रकाश नारायण की भूमिका में नजर आ रहे हैं वही श्रेयस तलपडे इस फिल्म के अंदर देश के पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेई जी का किरदार निभा रहे हैं जो कि देश में लगाई गई इमरजेंसी के दौरान जेल में गए थे वहीं इसके साथ ही महिमा चौधरी इस फिल्म के अंदर पत्रकार पुपुल जयकार का किरदार निभाती नजर आ रही है जो कि इंदिरा गांधी की दोस्त भी होती हैं वही वैशाख नारायण इंदिरा गांधी के बेटे संजय गांधी का रोल निभाते नजर आ रहे हैं और सतीश कौशिक पूर्व केंद्रीय मंत्री जगजीवन राम के रोल में नजर आ रहे हैं मिलिंद सोमण फिल्म के अंदर मार्शल सेम मानेक्शा का किरदार निभा रहे हैं सूत्रों की मानें तो इमरजेंसी सतीश कौशिक की आखिरी फिल्म होगी इमरजेंसी के टिजर से पहले कंगना रनौत का बतौर पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के रूप में फर्स्ट लुक सामने आया था और इस फिल्म के सारी स्टोरी रितेश शाह ने लिखी है!

इसे पढ़े : Leo first look: खौफनाक लुक में नजर आए थलपति विजय, बर्थडे के दिन शेयर किया लियो का फर्स्ट लुक